BA Semester-5 Paper-2 Fine Arts - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2804
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- जहाँगीर प्रकृति प्रेमी था' इस कथन को सिद्ध करते हुए उत्तर दीजिए।

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
1. जहाँगीर में कलात्मक संवेदनाएँ कहाँ से प्राप्त हुई थी?
2. जहाँगीर के प्रकृति प्रेम पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर-

शहंशाह अकबर के पश्चात् उनका उत्तराधिकारी जहाँगीर मुगल सिंहासन पर 1605 ई० में आरूढ़ हुआ। विद्वान् ऐसा मानते हैं कि राजनैतिक सांस्कृतिक एवं कलात्मक जगत में जिन विशिष्टताओं को अकबर ने प्रारम्भ किया वह अपने चरमोत्कर्ष पर जहाँगीर के समय में दिखाई देती हैं।

अकबर के समान ही उनके पुत्र जहाँगीर अत्यन्त कुशल शासक थे। अकबर के समान ही उन्होंने प्रचलित परम्पराओं को संजोया और शास्त्रीय कला के ऐसे चित्रों का निर्माण कराया जो देश विदेश के विभिन्न संग्रहालयों की शोभा बढ़ा रहे हैं।

जहाँगीर हिन्दू माँ के सपूत थे इसलिए भारतीय संवेदनाएँ उन्हें जन्मजात रूप में मिली थी। इसलिए उन्होंने जिन चित्रों का निर्माण कराया वह उच्च कलात्मक मूल्यों की कसौटी पर खरे उतरते हैं।

इनके चित्रों में प्रयुक्त प्रत्येक तत्व नए विकास तत्वों को स्पष्ट करता है। इसी कारण मानवीय अनुभूतियाँ एवं पात्रों के पार्श्व में निहित भावनाओं की विशिष्ट अभिव्यञ्जना तत्कालीन चित्रों का मूल है।

वाचस्पति गैरोला के शब्दों में भारत में यद्यपि मुगल शैली का समारम्भ अकबर के शासन में हुआ, किन्तु उसमें उच्च कलात्मक ध्येयों और नए विकास तत्वों का समावेश हुआ जहाँगीर के समय में मानवीय अभीप्साओं आचरणों और भावनाओं के ठीक अनुरूप चित्र जहाँगीर के ही समय में बने । जहाँगीर के समय में जिन रंगों का निर्माण हुआ और उनका जिस ढंग से उपयोग किया गया वह अपूर्व था । रंगों के अतिरिक्त रेखाओं की दिशा में भी जहाँगीर कालीन चित्रकारों ने अपनी विशेषता का परिचय दिया। वस्त्राभूषणों की योजना करते हुए उनकी दृष्टि यथार्थ पर रही। इस प्रकार अंग-प्रत्यंग का चित्रण करने विशेषतया मीनाकृत आँखों सम्पूर्ण मुखाकृति और हाथों का चित्रण करने में जहाँगीर कालीन चित्रकार बड़े निपुण थे।

इस प्रकार यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि जहाँगीर के समय का प्रत्येक चित्र कला की विशिष्टताओं को पूर्णरूपेण प्रकट करता है। इस काल के चित्रों में अलंकारिकता के साथ स्वाभाविकता का समावेश एक पृथक् सौंदर्य का सृजन करता प्रतीत होता है।

ऐसा सौंदर्य जिसे निहारने हेतु बाह्य चक्षु के स्थान पर सूक्ष्म दृष्टि (माइक्रोस्कोपिक आइज) की आवश्यकता है। जहाँगीर के व्यक्तित्व का वास्तविक परिचय उनके आत्म चरित पुस्तक तुजुक -ए-जहाँगीरी से मिलता है।

जहाँगीर का प्रकृति प्रेम

जहाँगीर एक महान् शासक होने के साथ-साथ अद्भुत कला पारखी और समाज सुधारक थे। वह प्रकृति से बहुत प्रेम करते थे और उसके सान्निध्य में रहना पसन्द करते थे ।

प्रकृति निरीक्षण हेतु वह पर्वतों पर भी विचरण के लिए जाते थे। उनके इरा प्रकृति प्रेमी गुण का प्रभाव उनके समय के बने चित्रों में स्पष्टतया दृष्टिगोचर होता है। इस चित्रों में प्रकृति आकृतियों को सहयोगी बनकर उनके लिए एक वातावरण उपस्थित करती है।

प्रकृति के प्रति जहाँगीर की संवेदनाओं के मूल में नूरजहाँ की भावना - प्रवण प्रवृत्ति के लक्षण दिखायी देते हैं। नूरजहाँ प्रकृति चित्रों से विशेष रूप से आकृष्ट होती थी। इसीलिए जहाँगीर ने मंसूर को सैकड़ों पुष्पों को चित्रित करने का आदेश दिया। प्रत्येक पुष्प एक नवीन सौंदर्य को प्रस्तुत कर प्रत्येक को मन्त्रमुग्ध करता है।

इसी प्रकृति का ही एक अंग हैं पशु-पक्षी, जो मूक रहकर अपने सामीप्य एवं संवेदनाओं से मानव के साथ एक प्रकार का सम्बन्ध स्थापित कर लेते हैं।

जहाँगीर को पशु-पक्षियों से भी विशेष लगाव था। पुष्पों के चित्रों के साथ-साथ उस्ताद मंसूर ने पशु-पक्षियों का भी भावनापूर्ण चित्रण किया। इन पशु-पक्षियों का चित्रण कही मानवाकृतियों के सहयोगी रूप में हैं तो कहीं व्यक्तिगत रूप में।

ये सभी चित्र इतने स्वाभाविक एवं यथार्थवादी हैं कि मानों फोटोग्राफ हों । जहाँगीर पशु-पक्षियों से इतना प्रेम करते थे कि एक बार शीतल जल में स्नान करते हुए एक हाथी को काँपते हुए देखकर उन्होंने उसके लिए तालाब का पानी गर्म करवाया।

इतिहास साक्षी है कि अकबर के समय में प्रचलित शास्त्रीय परम्पराओं को और अधिक परिमार्जित कर जहाँगीर काल के कलाकारों ने आगे बढ़ाया। इसलिए इस समय ईरानी प्रभाव कम होता गया परन्तु पूर्णतः समाप्त नहीं हुआ।

जहाँगीर कालीन चित्रों में प्राकृतिक वास्तविकता की प्रमुखता दी गयी है। इस समय के चित्रों में कलम की बारीकी व उत्कृष्टता चित्रों को तकनीकी कौशल की विशिष्टता प्रदान करने में पूर्णत: समर्थ है।

यही कारण है कि वस्तुगत सूक्ष्मता को चित्रों का प्रमुख आधार बना कर कलाकारों ने एक परिपक्व शैली का निर्वाह किया है। इनके चित्रों में राजसी भव्यता एवं शान-शौकत के साक्षात् दर्शन होते हैं।

वस्त्रों का आलेखन भवनों की नक्काशी कालीन के डिजाइन, आभूषणों की सज्जा वैभवपूर्ण दरबार आदि सभी से शान-ए-शौकत दिखायी देती है । प्रायः चित्रों में आकृतियों की भीड़-भाड़ है।

किसी-किसी चित्र में तो 65-70 आकृतियाँ हैं परन्तु इस सन्दर्भ में आकृतियों का चुनाव परिप्रेक्ष्य की कुशलता आदि के माध्यम से संयोजन में संतुलन प्रस्तुत किया गया है।

सहयोग इस प्रकार निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि जहाँगीर काल के प्रत्येक चित्र के पार्श्व में कलाकार की उच्च रूचि एवं पारखी दृष्टि अपना महत्व सिद्ध करती है।

इसी संदर्भ में यहाँ रामकृष्ण दास का प्रस्तुत वास्तव्य जिज्ञासु वास्तव में बहुत ठीक है वह बड़ा ही सहृदय सुरूचि सम्पन्न पहले दर्जे का चित्रप्रेमी प्रकृति-सौंदर्य उपासक, वृक्ष-खग-मृग विज्ञानी संग्रहकर्ता विशद वर्णनाकार और सबसे अधिक पक्का और प्रज्ञावादी था।

वास्तव में जहाँगीर अन्य सम्राटों से पृथक एक ऐसे शासक थे जो अपनी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व को पहचानते थे। इसी कारण जहाँगीर प्रतिदिन अपने कलाकारों के कार्यों को परखते थे।

इसलिए वह इसमें इतने निपुण हो गए थे कि वह प्रत्येक कलाकार के कार्यों को पहचान जाते थे। यहाँ तक कि एक ही चित्र में कार्य करने वाले प्रत्येक कलाकार के तूलिका संघातों को देखकर भी वह कलाकारों के नाम बता देते थे।

इसी सन्दर्भ में जहाँगीर ने आत्मचरित में एक स्थान पर लिखा था, "मेरी चित्र की रूचि और पहचान यहाँ तक बढ़ गयी है कि प्राचीन और नवीन उस्तादों में से जिस किसी का काम मेरे देखने में आता है मैं उसका नाम सुने बिना ही झट उसे पहचान लेता हूँ कि अमुक उस्ताद का बनाया है। यदि एक चित्र में कई चेहरे हों और हरेक अलग-अलग चित्रकार का बनाया हुआ हो तो में जान सकता हूँ कि कौन सा चेहरा किसने बनाया है और यदि एक ही चेहरे में आँखे किसी की और भवें किसी की बनायी हुई हों तो भी मैं पहचान लूँगा कि बनाने वाले कौन हैं । "

अकबर के सदृश जहाँगीर ने अपनी परिकल्पनाओं को चित्रकारों द्वारा साकार कराया। उन्होंने न केवल चित्रकारों को सम्मानित किया वरन् उन्हें पर्याप्त धनराशि एवं पुरस्कार भी प्रदान किये ताकि वह निश्चितता से सुन्दर कलाकृतियों का सृजन कर सकें।

ईरानी चित्रकार आकारिजा तथा उनके पुत्र अबुल हसन उस समय के उत्कृष्ट कलाकार थे जिन्होंने ईरानी कलम की विशिष्टताओं कों भारतीय चित्रों में समाहित किया जिसका कारण था कि हिन्दू तथा मुस्लिम कलाकारों के साथ-साथ ईरानी कलाकार सभी मिलकर कार्य करते थे।

इन कलाकारों में उस्ताद मंसूर, विशन दास, मनोहर, दौलत. मोहम्मद मुराद, गोवर्धन, मोहम्मद नादिर आदि प्रमुख थे जिन्हें जहाँगीर दिव्य रत्न मानते थे।

केवल इतना ही नहीं जहाँगीर अपने दरबारियों तथा कलाकारों को विशेष उपाधियों से भी विभूषित करते थे जैसे अबुल हसन को उन्होंने 'नादिर उल जमा' मंसूर को नादिर उल असर, शरीफ खाँ को अमीर उल उमरा की उपाधि से विभूषित किया।

जहाँगीर ने अपने समय के उत्कृष्ट चित्रों का एलबम तैयार करवाया था । अकबर की सुलह-कुल नीति के कारण जहाँगीर के समय तक आते-आते धार्मिक संकीर्णताएँ लगभग समाप्त हो चुकी थीं।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- पाल शैली पर एक निबन्धात्मक लेख लिखिए।
  2. प्रश्न- पाल शैली के मूर्तिकला, चित्रकला तथा स्थापत्य कला के बारे में आप क्या जानते है?
  3. प्रश्न- पाल शैली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  4. प्रश्न- पाल शैली के चित्रों की विशेषताएँ लिखिए।
  5. प्रश्न- अपभ्रंश चित्रकला के नामकरण तथा शैली की पूर्ण विवेचना कीजिए।
  6. प्रश्न- पाल चित्र-शैली को संक्षेप में लिखिए।
  7. प्रश्न- बीकानेर स्कूल के बारे में आप क्या जानते हैं?
  8. प्रश्न- बीकानेर चित्रकला शैली किससे संबंधित है?
  9. प्रश्न- बूँदी शैली के चित्रों की विशेषताओं की सचित्र व्याख्या कीजिए।
  10. प्रश्न- राजपूत चित्र - शैली पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
  11. प्रश्न- बूँदी कोटा स्कूल ऑफ मिनिएचर पेंटिंग क्या है?
  12. प्रश्न- बूँदी शैली के चित्रों की विशेषताएँ लिखिये।
  13. प्रश्न- बूँदी कला पर टिप्पणी लिखिए।
  14. प्रश्न- बूँदी कला का परिचय दीजिए।
  15. प्रश्न- राजस्थानी शैली के विकास क्रम की चर्चा कीजिए।
  16. प्रश्न- राजस्थानी शैली की विषयवस्तु क्या थी?
  17. प्रश्न- राजस्थानी शैली के चित्रों की विशेषताएँ क्या थीं?
  18. प्रश्न- राजस्थानी शैली के प्रमुख बिंदु एवं केन्द्र कौन-से हैं ?
  19. प्रश्न- राजस्थानी उपशैलियाँ कौन-सी हैं ?
  20. प्रश्न- किशनगढ़ शैली पर निबन्धात्मक लेख लिखिए।
  21. प्रश्न- किशनगढ़ शैली के विकास एवं पृष्ठ भूमि के विषय में आप क्या जानते हैं?
  22. प्रश्न- 16वीं से 17वीं सदी के चित्रों में किस शैली का प्रभाव था ?
  23. प्रश्न- जयपुर शैली की विषय-वस्तु बतलाइए।
  24. प्रश्न- मेवाड़ चित्र शैली के उद्भव एवं विकास पर प्रकाश डालिए।
  25. प्रश्न- किशनगढ़ चित्रकला का परिचय दीजिए।
  26. प्रश्न- किशनगढ़ शैली की विशेषताएँ संक्षेप में लिखिए।
  27. प्रश्न- मेवाड़ स्कूल ऑफ पेंटिंग पर एक लेख लिखिए।
  28. प्रश्न- मेवाड़ शैली के प्रसिद्ध चित्र कौन से हैं?
  29. प्रश्न- मेवाड़ी चित्रों का मुख्य विषय क्या था?
  30. प्रश्न- मेवाड़ चित्र शैली की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए ।
  31. प्रश्न- मेवाड़ एवं मारवाड़ शैली के मुख्य चित्र कौन-से है?
  32. प्रश्न- अकबर के शासनकाल में चित्रकारी तथा कला की क्या दशा थी?
  33. प्रश्न- जहाँगीर प्रकृति प्रेमी था' इस कथन को सिद्ध करते हुए उत्तर दीजिए।
  34. प्रश्न- शाहजहाँकालीन कला के चित्र मुख्यतः किस प्रकार के थे?
  35. प्रश्न- शाहजहाँ के चित्रों को पाश्चात्य प्रभाव ने किस प्रकार प्रभावित किया?
  36. प्रश्न- जहाँगीर की चित्रकला शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  37. प्रश्न- शाहजहाँ कालीन चित्रकला मुगल शैली पर प्रकाश डालिए।
  38. प्रश्न- अकबरकालीन वास्तुकला के विषय में आप क्या जानते है?
  39. प्रश्न- जहाँगीर के चित्रों पर पड़ने वाले पाश्चात्य प्रभाव की चर्चा कीजिए ।
  40. प्रश्न- मुगल शैली के विकास पर एक टिप्पणी लिखिए।
  41. प्रश्न- अकबर और उसकी चित्रकला के बारे में आप क्या जानते हैं?
  42. प्रश्न- मुगल चित्रकला शैली के सम्बन्ध में संक्षेप में लिखिए।
  43. प्रश्न- जहाँगीर कालीन चित्रों को विशेषताएं बतलाइए।
  44. प्रश्न- अकबरकालीन मुगल शैली की विशेषताएँ क्या थीं?
  45. प्रश्न- बहसोली चित्रों की मुख्य विषय-वस्तु क्या थी?
  46. प्रश्न- बसोहली शैली का विस्तार पूर्वक वर्णन कीजिए।
  47. प्रश्न- काँगड़ा की चित्र शैली के बारे में क्या जानते हो? इसकी विषय-वस्तु पर प्रकाश डालिए।
  48. प्रश्न- काँगड़ा शैली के विषय में आप क्या जानते हैं?
  49. प्रश्न- बहसोली शैली के इतिहास पर प्रकाश डालिए।
  50. प्रश्न- बहसोली शैली के लघु चित्रों के विषय में आप क्या जानते हैं?
  51. प्रश्न- बसोहली चित्रकला पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
  52. प्रश्न- बहसोली शैली की चित्रगत विशेषताएँ लिखिए।
  53. प्रश्न- कांगड़ा शैली की विषय-वस्तु किस प्रकार कीं थीं?
  54. प्रश्न- गढ़वाल चित्रकला पर निबंधात्मक लेख लिखते हुए, इसकी विशेषताएँ बताइए।
  55. प्रश्न- गढ़वाल शैली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की व्याख्या कीजिए ।
  56. प्रश्न- गढ़वाली चित्रकला शैली का विषय विन्यास क्या था ? तथा इसके प्रमुख चित्रकार कौन थे?
  57. प्रश्न- गढ़वाल शैली का उदय किस प्रकार हुआ ?
  58. प्रश्न- गढ़वाल शैली की विशेषताएँ लिखिये।
  59. प्रश्न- तंजावुर के मन्दिरों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  60. प्रश्न- तंजापुर पेंटिंग का परिचय दीजिए।
  61. प्रश्न- तंजावुर पेंटिंग की शैली किस प्रकार की थी?
  62. प्रश्न- तंजावुर कलाकारों का परिचय दीजिए तथा इस शैली पर किसका प्रभाव पड़ा?
  63. प्रश्न- तंजावुर पेंटिंग कहाँ से संबंधित है?
  64. प्रश्न- आधुनिक समय में तंजावुर पेंटिंग का क्या स्वरूप है?
  65. प्रश्न- लघु चित्रकला की तंजावुर शैली पर एक लेख लिखिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book